होम मतदान समाप्त, 6 बजे तक 55% मतदान, अंतिम आंकड़ों का इंतजार

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 8, 2020 08:31 PM

मतदान समाप्त, 6 बजे तक 55% मतदान, अंतिम आंकड़ों का इंतजार

मतदान समाप्त, 6 बजे तक 55% मतदान, अंतिम आंकड़ों का इंतजार

मतदान समाप्त, 6 बजे तक 55% मतदान, अंतिम आंकड़ों का इंतजार

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) की 70 विधानसभाओं पर मतदान के लिए शाम 6 बजे समय समाप्त हो चुका है। हालांकि लाइन में लगे हुए वोटरों को उनके मताधिकार का प्रयोग करने दिया जा रहा है। ऐसे में वोटिंग के अंतिम आंकड़े आने में अभी थोड़ा वक्त लग सकता है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार शाम 6 बजे तक 55 फीसद से ज्यादा मतदान हुआ है।

चुनाव आयोग के निर्देशानुसार इस बार सुबह 8 बजे मतदान शुरू हुआ था। दिल्ली के मतदाताओं ने चुनाव दर चुनाव अधिकतम वोटिंग का रिकॉर्ड तोड़ा है। दिल्ली विधानसभा के पिछले छह चुनावों पर नजर डालें तो केवल एक बार दिल्ली में मतदान प्रतिशत में गिरावट आई है। इसके बाद हर बार विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ा है। खास बात ये है कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने में केवल पुरुष मतदाता ही नहीं महिला मतदाताओं की भी अहम भूमिका रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)