होम क्‍या कहता है दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020 का मतदान प्रतिशत

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 8, 2020 08:33 PM

क्‍या कहता है दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020 का मतदान प्रतिशत

क्‍या कहता है दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020 का मतदान प्रतिशत

क्‍या कहता है दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020 का मतदान प्रतिशत

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान तय समय समाप्‍त हो चुका है। यह मतदान सुबह 8 बजे से शुरू था। छह बजे के बाद केवल उन्‍हीं को वोट डालने की इजाजत दी जाएगी तो तय समय तक मतदान केंद्र के अंदर लाइन में मौजूद रहेंगे। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक शाम 5:45 बजे तक मतदान प्रतिशत करीब 54 फीसद था।

इन आंकड़ों के मुताबिक सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान प्रतिशत लगातार बढ़ा तो जरूर लेकिन यह वर्ष 2015 में हुए मतदान के मुकाबले कम था। आपको बता दें कि वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में 67.12 फीसद मतदान हुआ था। उस वक्‍त दोपहर 3 बजे तक करीब 51 फीसद मतदान हुआ था, जबकि इस बार यह केवल 30.2 फीसद ही था। मतदान का ये ट्रेंड ये भी बता रहा है कि दोपहर बाद मतदान में तेजी देखने को मिली है। लेकिन इसके बाद भी मतदान प्रतिशत के आंकड़े अपने आप में बेहद दिलचस्‍प होते रहे हैं।मतदान प्रतिशत के इन आंकड़ों का अर्थ समझने के लिए राजनीतिक विश्‍लेषक और चुनाव विशेषज्ञ आशा खोसा से बात की। उन्‍‍‍‍‍‍‍‍होंने पूर्व में हुए चुनाव और उनके मतदान प्रतिशत के आधार पर कहा कि किसी भी चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ना आमतौर पर सत्‍ताधारी पार्टी के लिए खतरे की घंटी माना जाता है। वहीं मतदान प्रतिशत का कम होना सत्‍ताधारी पार्टी के समर्थन की आहट होती 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)