होम प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत 16.61 लाख लोगों को मिला रोजगार
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत 16.61 लाख लोगों को मिला रोजगार
केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता राज्यमंत्री आरके सिंह ने राज्यसभा को बताया कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत 16.61 लाख लोगों को सफलतापूर्वक रोजगार मुहैया कराया गया है। राज्यमंत्री आरके सिंह ने शुक्रवार को राज्यसभा में कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत 16.61 लाख लोगों को प्रशिक्षण दिया गया था। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016-20 के बीच करीब 73.47 लाख लोगों को रोजगार मुहैया कराया गया है।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत युवाओं को 371 कोर्स कराए गए हैं। आइटीआइ के 15,697 औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्रों से 137 कारोबारियों को लंबी अवधि का प्रशिक्षण दिया गया। इस बीच, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने लोकसभा में बताया कि देश भर में कम से कम डेढ़ लाख उप स्वास्थ्य और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को अब आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों में बदला जाएगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।