होम शाहीन बाग का रास्ता खुलेगा या नहीं, सुप्रीम कोर्ट में 10 फरवरी को होगी सुनवाई
शाहीन बाग का रास्ता खुलेगा या नहीं, सुप्रीम कोर्ट में 10 फरवरी को होगी सुनवाई
नागरिकता संशोधन कानून CAA और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर NRC के विरोध में दक्षिण दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन के चलते बंद रास्ते 13 A को लेकर में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। वकील शशांक देव सुधी की याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि हम समझते हैं कि वहां पर एक दिक्कत है। वहीं, इससे पहले वकील ने कहा कि कोर्ट इस संबंध में संबंधित महकमों में कोई उचित दिशा-निर्देश जारी करे। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए 10 तारीख तय की है।
सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में दिल्ली को नोएडा से जोड़ने वाली सड़क 13 A से होने वाली परेशानी की बात कही गई है। इसी के साथ इस रास्ते को खोलने के लिए संबंधित महकमों को आदेश देने की भी अपील की गई है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।