होम जम्मू-कश्मीर में 2जी मोबाइल इंटरनेट सेवा 15 फरवरी तक बढ़ी: गृह सचिव काबरा
जम्मू-कश्मीर में 2जी मोबाइल इंटरनेट सेवा 15 फरवरी तक बढ़ी: गृह सचिव काबरा
जम्मू-कश्मीर राज्य प्रशासन ने शुक्रवार को 2जी इंटरनेट सेवा को 15 फरवरी तक बढ़ा दिया है। घाटी में आम लोगों के लिए ब्राडबैंड सेवा को फिलहाल बंद ही रखने का फैसला किया गया है। हालांकि, प्रशासन ने अनुमोदित वेबसाइट की संख्या को बढ़ाकर 481 कर दी है।
सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट के बाद फैसला लिया गया- गृह विभाग के प्रधान सचिव
जम्मू-कश्मीर गृह विभाग के प्रधान सचिव शालीन काबरा ने शुक्रवार शाम मोबाइल इंटरनेट सेवा को 15 फरवरी तक बढ़ाने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में 2जी इंटरनेट सेवा की बहाली के बाद से पैदा हालात का जायजा लेने और सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट के आकलन के बाद ही इसे 15 फरवरी तक जारी रखने का फैसला लिया गया है।
राष्ट्रविरोधी और आतंकी तत्व वीपीएन के जरिए गतिविधियां चला रहे हैं
गृह सचिव ने चिंता जताई कि तमाम सुरक्षा उपायों को लागू किए जाने के बाद असामाजिक, राष्ट्रविरोधी और आतंकी तत्व वीपीएन (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) के जरिए गतिविधियां चला रहे हैं। उन्होंने 31 जनवरी को बन टोल प्लाजा में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों के मारे जाने और उनके तीन ओवरग्राउंड वर्करों की गिरफ्तारी का हवाला देते बताया कि आतंकी वीपीएप का इस्तेमाल कर रहे थे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।