होम अफगानिस्तान सेना की कार्रवाई में तालिबान जिला कमांडर ढेर

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 7, 2020 08:37 PM

अफगानिस्तान सेना की कार्रवाई में तालिबान जिला कमांडर ढेर

अफगानिस्तान सेना की कार्रवाई में तालिबान जिला कमांडर ढेर

अफगानिस्तान सेना की कार्रवाई में तालिबान जिला कमांडर ढेर

अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में सेना ने हवाई हमले करते हुए आतंकवादी संगठन तालिबान के एक जिला कमांडर समेत तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया। विशेष बलों के प्रमुख ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अफगान नेशनल आर्मी स्पेशल ऑपरेशंस कोर ने एक बयान जारी कर कहा,"अफगानिस्तान वायु सेना ने बल्ख प्रांत के चिमटल जिले में गुरुवार रात हवाई हमले किये जिसमें तालिबान का जिला प्रमुख शाह मोहम्मद जबर और दो अन्य डिवीजनल कमांडर मौलवी कदीम और हेननायत मारे गये।"

बयान के अनुसार मारे गए आतंकवादी बल्ख प्रांत के चिमटल जिले की मुख्य सड़क पर सुरक्षा बलों को निशान बना कर अत्याधुनिक उपकरणों से विस्फोटक करने की योजना बना रहे थे। आतंकवादी सुरक्षा बलों का निशाना बनाने के लिए अक्सर घरों में बनाये हुए विस्फोटकों और बारुदी सुरंग का इस्तेमाल करते थे। तालिबान ने इस घटना पर फिलहाल कोई टिपण्णी नहीं की है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)