होम दिल्ली: चुनाव के लिए मतदान केंद्र तैयार, सेल्फी प्वाइंट्स समेत ये हैं इंतजाम
दिल्ली: चुनाव के लिए मतदान केंद्र तैयार, सेल्फी प्वाइंट्स समेत ये हैं इंतजाम
विधानसभा चुनावों के लिए मतदान की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. मॉडल पोलिंग बूथ से लेकर पिंक बूथ तक न सिर्फ मतदान केंद्रों को सजाया गया है बल्कि मतदाताओं के लिए सभी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है. दिल्ली के महात्यौहार की तैयारियां जोरों पर हैं और त्यौहारों पर जैसे घर सजाए जाते हैं वैसे ही इन मतदान केंद्रों को सजाया गया है. गुब्बारों से लेकर फूलों तक पोलिंग बूथ की सजावट में कोई कमी नहीं रखी जा रही है.
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए कुल 13750 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें से कई मतदान केंद्रों को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है. इनमें वोटर्स के लिए मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ खास इंतजाम किए गए हैं. इसमें रेड कारपेट, फूलों से सजावट के साथ साथ डॉक्टर्स की सुविधा भी मौजूद है. कई पोलिंग बूथ पर खास सेल्फी प्वाइंट्स बनाए गए हैं. इन प्वाइंट्स को खास तौर पर वोटिंग थीम पर बनाया गया है जहां आप वोट करके सेल्फी ले सकते हैं.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।