होम डंडे मारने वाले बयान पर राहुल गांधी बोले-कभी कभी ऐसा हो जाता है

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 7, 2020 08:29 PM

डंडे मारने वाले बयान पर राहुल गांधी बोले-कभी कभी ऐसा हो जाता है

डंडे मारने वाले बयान पर राहुल गांधी बोले-कभी कभी ऐसा हो जाता है

डंडे मारने वाले बयान पर राहुल गांधी बोले-कभी कभी ऐसा हो जाता है

लोकसभा में हंगामे के बाद राहुल ने सेंट्रल हॉल में मीडिया के सामने अपने दिल की बात कही। डंडे वाले बयान पर घिर जाने और प्रधानमंत्री के सीधे निशाने पर आए राहुल ने खेद तो नहीं जताया लेकिन कहा कि कभी कभी ऐसा हो जाता है।

अध्यक्ष पद के सवाल पर राहुल ने कही दिल की बात
कांग्रेस में एक बड़ा वर्ग फिर से राहुल गांधी की अध्यक्ष पद पर वापसी की आस लगाए है। जबकि राहुल गांधी ने शुक्रवार को फिर अपनी मंशा जताते हुए कहा मैं पार्टी अध्यक्ष नहीं बनूंगा। ये बात उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब में संसद के सेंट्रल हॉल में कही। राहुल के इंकार के बाद पार्टी में इस बात का मंथन भी शुरू होना तय है कि आखिर सोनिया गांधी के बाद ये जिम्मेदारी कौन संभालेगा।

अध्यक्ष पद को लेकर पूछे जाने पर राहुल ने कहा कि मैं अभी पार्टी अध्यक्ष नहीं हूं, लेकिन पार्टी जो कहेगी वो करूंगा। पार्टी प्रचार के लिए कहेगी, प्रचार करूंगा, पद यात्रा के लिए कहेगी तो पद यात्रा करूंगा।

राहुल के अध्यक्ष न बनने के बयान ने पार्टी में उनके समर्थक नेताअें को जरूर निराश किया है। दरअसल कांग्रेस में राहुल गांधी को फिर अध्यक्ष बनाने के लिए उनके समर्थक नेता जमीन तैयार कर लंबे समय से उनकी हरी झंडी का इंतजार कर रहे थे।

सोनिया गांधी को कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने के बाद से ही इस बात के कयास लगातार लगाए जा रहे हैं कि कुछ महीनों बाद राहुल गांधी की ही इस पद पर वापसी होगी। ऐसे में राहुल का स्पष्ट तौर पर इंकार पार्टी में नई बहस और नए समीकरण तैयार करेगा। कांग्रेस नेताओं के पास विकल्प के तौर पर महासचिव प्रियंका गांधी का नाम है लेकिन प्रियंका इतनी बड़ी जिम्मेदारी के लिए तैयार होंगी ये सवाल अहम है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)