होम कानपुर में CAA के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 80 के खिलाफ नोटिस, 200 लोग पाबंद

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 7, 2020 08:23 PM

कानपुर में CAA के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 80 के खिलाफ नोटिस, 200 लोग पाबंद

कानपुर में CAA के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 80 के खिलाफ नोटिस, 200 लोग पाबंद

कानपुर में CAA के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 80 के खिलाफ नोटिस, 200 लोग पाबंद

कानपुर. जनपद में CAA व NRC के खिलाफ चल रहे महिलाओं के धरने को समाप्त करने लिए पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. कानपुर पुलिस (Kanpur Police) ने 80 लोगों को धारा 149 सीआरपीसी के तहत नोटिस भेजने की कार्रवाई की है. प्रदर्शनकारियों (Protesters) पर आरोप है कि पार्क में धरने के दौरान देश विरोधी नारे लगाए गए हैं. पुलिस का कहना है कि अगर जांच में आरोप सही पाए गए तो ऐसे लोगों के के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करके कारवाई की जाएगी.

बता दें कि कानपुर के चमनगंज स्थित मोहम्मद अली पार्क में गत 7 जनवरी से CAA व NRC के खिलाफ प्रदर्शन की शुरूआत हुई जिसमें हजारों की संख्या मे लोग पहुंचने लगे लेकिन 13 जनवरी को इस धरने का नेतृत्व करने वाले लोगों ने इससे अलग होने का फैसला किया जिसके बाद शाहीन बाग़ की तर्ज पर इस धरने की कमान महिलाओं ने थाम ली और तब से लगातार ये धरना जारी है इस दौरान महिलाओं ने टेंट, लाउड स्पीकर गायब किए जाने से लेकर पार्क की बिजली काटने के भी आरोप लगाए बावजूद इसके धरना जारी रहा. कानपुर का मिनी शाहीन बाग
पिछले पांच दिनों से पुलिस-प्रशासन चमनगंज इलाके के कई जिम्मेदारों से लगातार मीटिंग कर इस धरने को खत्म करवाने के रास्ते तलाश रहा है. इस प्रदर्शन की खास बात ये है कि पार्क के अन्दर पुरूषों का प्रवेश वर्जित रखा गया है लेकिन कल रात पुलिस के द्वारा इलाके के लोगों को नोटिस जारी कर दिये जाने से चमनगंज के लोगों में बेचैनी दिखाई दे रही है. कानपुर में बने मिनी शाहीन बाग पर पुलिस प्रशासन अब सख्ती बरतने के मूड में आ गया है. पुलिस ने धरने का समर्थन कर रहे 80 लोगों को सीआरपीसी की धारा 149 के तहत नोटिस भेजा है. वहीं 200 लोगों को पाबंद करने की कार्रवाई की भी की है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)