होम तुषार गांधी ने कहा- महात्मा गांधी पर व्याख्यान हिंदूवादी संगठन की धमकी पर रद

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 7, 2020 08:20 PM

तुषार गांधी ने कहा- महात्मा गांधी पर व्याख्यान हिंदूवादी संगठन की धमकी पर रद

तुषार गांधी ने कहा- महात्मा गांधी पर व्याख्यान हिंदूवादी संगठन की धमकी पर रद

तुषार गांधी ने कहा- महात्मा गांधी पर व्याख्यान हिंदूवादी संगठन की धमकी पर रद

महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने आरोप लगाया है कि हिंदूवादी संगठन की धमकी के बाद पुणे के एक कॉलेज ने शुक्रवार को तय उनके व्याख्यान को रद कर दिया। महात्मा गांधी पर आयोजित सेमिनार में उन्हें व्याख्यान देना था।

तुषार गांधी का व्याख्यान रद

कॉलेज प्रशासन ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सेमिनार का आयोजन हुआ, तुषार गांधी के व्याख्यान को रद कर दिया गया, क्योंकि कुछ छात्रों ने धमकी दी थी कि उनके आने पर वे कार्यक्रम को बाधित करेंगे। कॉलेज प्रशासन ने यह भी कहा कि यह फैसला इसलिए भी लिया गया ताकि कार्यक्रम के दौरान कोई राजनीतिक बयानबाजी न हो।

महात्मा गांधी पर सेमिनार का आयोजन कॉलेज ने किया था

महात्मा गांधी पर सेमिनार का आयोजन मॉडर्न कॉलेज ने सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (एसपीपीयू) के साथ मिलकर किया था। इसमें शुक्रवार को तुषार गांधी के साथ ही गांधीवादी अनवर राजन को भी व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया था। तुषार गांधी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, 'मॉडर्न कॉलेज पुणे को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को निर्धारित कार्यक्रम को रद करने पर मजबूर होना पड़ा क्योंकि उन्होंने मुझे आमंत्रित किया था, पतित पावन संस्था ने मेरे जाने पर कार्यक्रम में बाधा डालने की धमकी दी थी। गोली मारो गैंग एक्शन में।'

कॉलेज के अधिकारियों ने अपरिहार्य कारणों से व्याख्यान को रद कर दिया गया

तुषार गांधी ने कहा कि गुरुवार की रात को कॉलेज के अधिकारियों ने उन्हें फोन कर बताया कि कुछ अपरिहार्य कारणों से उनके व्याख्यान को रद कर दिया गया है। उन्होने कहा, 'मैं थोड़ा हैरान हुआ। तो मैंने अनवर राजन को फोन किया और इसके बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि कोई पतित पावनी संस्था ने कार्यक्रम में मुझे बुलाने पर आपत्ति दर्ज कराई है।'तुषार गांधी ने कहा, 'डॉ. गजानन एकबोटे (कॉलेज को चलाने वाली शिक्षा समिति के चेयरमैन) ने मुझे बताया कि कुछ छात्र संगठनों ने दबाव डाला कि अगर मैं वहां मौजूद रहता हूं तो वे इस कार्यक्रम को बाधित करेंगे।'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)