होम मतदान से पहले हनुमान जी के दर्शन करने पहुंचे केजरीवाल

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Feb 7, 2020 08:14 PM

मतदान से पहले हनुमान जी के दर्शन करने पहुंचे केजरीवाल

मतदान से पहले हनुमान जी के दर्शन करने पहुंचे केजरीवाल

मतदान से पहले हनुमान जी के दर्शन करने पहुंचे केजरीवाल

 दिल्ली विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख मनोज तिवारी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के मंदिरों में दर्शन किए। केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता के साथ कनाट प्लेस में खड़ग सिंह मार्ग स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में प्रार्थना की। मंदिर में दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने दिल्ली के लोगों की प्रगति के लिए प्रार्थना की। केजरीवाल ने हिंदी में ट्वीट किया, 'सीपी के प्राचीन हनुमान मंदिर जाकर हनुमान जी का आशीर्वाद लिया। देश और दिल्ली की तरक्की के लिए प्रार्थना की। भगवान जी ने कहा - 'अच्छा काम कर रहे हो।

इसी तरह लोगों की सेवा करते रहो। फल मुझ पर छोड़ दो। सब अच्छा होगा।' मनोज तिवारी ने प्रसिद्ध छतरपुर मंदिर और कालकाजी मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने कहा, 'मैंने दिल्ली के लोगों की खुशी के लिए प्रार्थना की और देवी से आशीर्वाद मांगा कि वे लोगों को विवेकपूर्ण ढंग से मतदान करने में सक्षम बनाएं।' दिल्ली में कुल 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 13,000 से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान शनिवार सुबह आठ बजे से आरंभ होकर शाम छह बजे तक चलेगा। मतगणना 11 फरवरी को होगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)