होम भारतीय रेलवे स्टेशनों के साइन बोर्ड से नहीं हटाएगा उर्दू भाषा: केंद्र सरकार
भारतीय रेलवे स्टेशनों के साइन बोर्ड से नहीं हटाएगा उर्दू भाषा: केंद्र सरकार
केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि भारतीय रेलवे स्टेशनों पर लगे साइन बोर्ड से उर्दू को नहीं हटाएगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने संसद में स्पष्ट किया कि रेल मंत्रालय ने साइन बोर्ड से उर्दू भाषा को हटाने पर कोई फैसला नहीं किया है। रेल मंत्री ने रेलवे स्टेशनों पर साइन बोर्ड से उर्दू भाषा को हटाने की आशंकाओं को खारिज करते हुए कहा कि साइन बोर्डों में उर्दू भाषा को हटाया नहीं गया है।
संसद में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि साइन बोर्ड से उर्दू भाषा हटाने को लेकर रेलवे का कोई विचार नहीं है। वहीं उन्होंने कहा कि संस्कृत शब्द को शामिल करने को लेकर विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर भाषा के प्रयोग में गृह मंत्रालय की नीतियों में किसी भी तरह के बदलाव के बारे में विचार नहीं किया जा रहा है।आपको बता दें कि रेलवे स्टेशनों के साइन बोर्ड पर स्टेशन का नाम हिंदी अंग्रेजी और उर्दू तीनों भाषाओं में लिखे होते हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।