होम राजीव रंजन झारखंड के नये महाधिवक्ता नियुक्त

समाचारखेल Alert Star Digital Team Feb 7, 2020 08:12 PM

राजीव रंजन झारखंड के नये महाधिवक्ता नियुक्त

राजीव रंजन झारखंड के नये महाधिवक्ता नियुक्त

राजीव रंजन झारखंड के नये महाधिवक्ता नियुक्त

रांची. हेमंत सोरेन की सरकार ने झारखंड हाइकोर्ट के वरिष्ठ वकील राजीव रंजन को प्रदेश का महाधिवक्ता नियुक्त किया है. अजित कुमार का इस्तीफा राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने मंजूर कर लिया है. विधि विभाग ने शुक्रवार ( 7 फरवरी, 2020) को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी.

इसमें कहा गया है कि संचिका संख्या सी/एजीओ (नियुक्ति)-01/2013-152/जे भारत के संविधान के अनुच्छेद -165(1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए झारखंड की राज्यपाल ने तत्कालीन महाधिवक्ता अजित कुमार का इस्तीफा 6 फरवरी, 2020 को स्वीकार लिया. उनकी जगह राजीव रंजन को अगले आदेश तक झारखंड का महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है.

उल्लेखनीय है कि महाधिवक्ता अजीत कुमार ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर अपने को पद से मुक्त करने का आग्रह किया था. सरकार को लिखे पत्र में उन्होंने कहा था कि उनका त्याग पत्र स्वीकार कर यथाशीघ्र महाधिवक्ता के पद पर नयी नियुक्ति की कार्रवाई की जाये.

अजीत कुमार ने पद छोड़ने के पीछे व्यक्तिगत कारण बताया. उल्लेखनीय है कि अजीत कुमार ने राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर त्याग पत्र देने का प्रस्ताव दिया था.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)