होम PAK को हरा फाइनल में पहुंचा भारत, रिकॉर्ड सातवीं बार बनाई जगह

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 4, 2020 08:07 PM

PAK को हरा फाइनल में पहुंचा भारत, रिकॉर्ड सातवीं बार बनाई जगह

PAK को हरा फाइनल में पहुंचा भारत, रिकॉर्ड सातवीं बार बनाई जगह

 PAK को हरा फाइनल में पहुंचा भारत, रिकॉर्ड सातवीं बार बनाई जगह

अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 10 विकेट से धूल चटा दी है. इसी के साथ ही भारत ने पाकिस्तानी चुनौती को धवस्त करते हुए रिकॉर्ड सातवीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली है. फाइनल में भारत का मुकाबला दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा.

पोटचेफ्स्ट्रूम के सेनवेस पार्क मैदान पर पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 172 रनों पर ही ढेर कर दिया. पाकिस्तान के सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़ों को छू सके. जवाब में भारत ने आसानी से 173 का छोटा लक्ष्य हासिल कर लिया. 

सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय अंडर-19 टीम के लिए यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक जड़ते हुए नाबाद 105 रनों की पारी खेली. इसके अलावा दिव्यांश सक्सेना ने नाबाद 59 रन बनाए. पाकिस्तान के गेंदबाजों को एक भी विकेट नहीं मिला. दूसरा सेमीफाइनल 6 फरवरी को न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा. 

इन दोनों में से जो भी टीम यह मुकाबला जीतेगी उसका सामना 9 फरवरी को भारत के साथ अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगा. भारत सबसे ज्यादा बार अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने वाली टीम है. यह भारत का सातवां अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल होगा. भारत ने अब तक दुनिया में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड चार बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. 

उसके बाद ऑस्ट्रेलिया का नंबर आता है. ऑस्ट्रेलिया ने 3 बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. ऑस्ट्रेलिया के बाद पाकिस्तान का नाम आता है.  पाकिस्तान 2 बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का चैम्पियन बन चुका है. ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में 5-5 बार पहुंचे हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)