होम कोरोना वायरस: केरल में बड़े पैमाने पर रद्द हो रही होटल बुकिंग

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 4, 2020 07:58 PM

कोरोना वायरस: केरल में बड़े पैमाने पर रद्द हो रही होटल बुकिंग

कोरोना वायरस: केरल में बड़े पैमाने पर रद्द हो रही होटल बुकिंग

कोरोना वायरस: केरल में बड़े पैमाने पर रद्द हो रही होटल बुकिंग

कोरोना वायरस को केरल की 'राज्य आपदा' घोषित करने के एक दिन बाद राज्य के पर्यटन मंत्री कडकमपल्ली सुरेंद्रन ने मंगलवार को कहा कि इस बीमारी का प्रभाव अब हमारे पर्यटन क्षेत्र पर भी पड़ने लगा है। होटल बुकिंग बड़े पैमाने पर रद्द हो रही है। विधानसभा में एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि नीपा बुखार और भयानक बाढ़ के बाद अब कोरोना वायरस ने भी हमारे पर्यटन क्षेत्र को बुरी तरह प्रभावित किया है। फरवरी-मार्च अवधि में राज्यभर में बड़े पैमाने पर होटलों की बुकिंग रद्द हुई है।

पिछले कुछ दिनों में राज्य की एक मेडिकल छात्रा समेत तीन छात्रों में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए हैं। यह तीनों चीन के वुहान विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे थे। इनका संबंध त्रिचुर, अलेप्पी और कसरगौड़ जिलों से है। इसी के बाद राज्य सरकार ने सोमवार रात को कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता बढ़ी दी। इस बीमारी को राज्य आपदा घोषित कर दिया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)