होम एनयूजेआई-डीजेए ने उठायी नेशनल जर्नलिस्ट्स रजिस्टर बनाने की मांग

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 4, 2020 07:50 PM

एनयूजेआई-डीजेए ने उठायी नेशनल जर्नलिस्ट्स रजिस्टर बनाने की मांग

एनयूजेआई-डीजेए ने उठायी नेशनल जर्नलिस्ट्स रजिस्टर बनाने की मांग

एनयूजेआई-डीजेए ने उठायी नेशनल जर्नलिस्ट्स रजिस्टर बनाने की मांग

नयी दिल्ली- नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजेआई) की राष्ट्रीय कार्य समिति की जयपुर में हुई बैठक में केंद्र सरकार से नेशनल जर्नलिस्ट्स रजिस्टर बनाने की जोरदार मांग की गयी है।

इस बैठक में एनयूजेआई के पूर्व अध्यक्ष रास बिहारी ने केंद्र सरकार से नेशनल जर्नलिस्ट्स रजिस्टर बनाने की मांग करते हुए कहा कि इससे कानूनी तौर पर पत्रकार की परिभाषा तय हो सकेगी। उन्होंने कहा कि नेशनल जर्नलिस्ट्स रजिस्टर बनने से सभी पत्रकारों का रिकॉर्ड बन जायेगा और किसी पत्रकार द्वारा फर्जीवाड़ा करने की सूरत में उसे बाहर निकाला जा सकेगा। पत्रकारों की सुरक्षा के लिए बने कानून भी सख्ती से लागू होंगे।

दिल्ली पत्रकार संघ (डीजेए) के अध्यक्ष एवं एनयूजेआई के राष्ट्रीय सचिव राकेश थपलियाल ने कहा कि देशभर के पत्रकार नेशनल जर्नलिस्ट्स रजिस्टर, मीडिया काउंसिल और मीडिया कमीशन बनाने की मांग को राज्य सरकारों और केंद्र सरकार के समक्ष पुरजोर तरीके से उठाएं तभी इस कार्य में सफलता मिल पाएगी।

बैठक में दिल्ली पत्रकार संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों अध्यक्ष राकेश थपलियाल, कोषाध्यक्ष नरेश गुप्ता, सचिव रणवीर सिंह और हीरेंद्र राठौर का जोरदार स्वागत किया गया। एनयूजेआई के महासचिव शिवकुमार अग्रवाल और कोषाध्यक्ष सीमा किरण ने उम्मीद जताई कि डीजेए के अध्यक्ष राकेश थपलियाल के नेतृत्व में एक मजबूत टीम देश की राजधानी में पत्रकारों के हितों के लिए कार्य करेगी।

डीजेए के कोषाध्यक्ष नरेश गुप्ता, सचिव रणवीर सिंह और हीरेंद्र राठौर ने जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान का एनयूजे की कार्य समिति की सफल और शानदार बैठक के लिए धन्यवाद अदा किया। बैठक में देश भर से आए करीब ढाई सौ से अधिक प्रतिनिधियों ने अपने-अपने राज्य में पत्रकारों की समस्याओं पर अपने विचार रखें।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)