होम नरेंद्र मोदी सरकार ने कहा- JNU में छात्रों एवं शिक्षकों पर नकाबपोशों के हमले में 51 लोग घायल हुए
नरेंद्र मोदी सरकार ने कहा- JNU में छात्रों एवं शिक्षकों पर नकाबपोशों के हमले में 51 लोग घायल हुए
सरकार ने मंगलवार को बताया कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्रों एवं शिक्षकों पर नकाबपोशों के हमले की घटना में 51 लोग घायल हुए और निजी कारों एवं सम्पत्ति को नुकसान पहुंचा। लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले के संबंध में छह जनवरी को वसंत कुंज, (उत्तर) पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया।
मंत्री ने कहा, ''51 लोग घायल हुए और सभी की चिकित्सकीय जांच की गई। इस घटना में किसी की मृत्यु नहीं हुई। कुछ निजी कारों एवं सम्पत्ति को नुकसान पहुंचा। इसमें शामिल कुछ दंगाइयों की पहचान की गई है।''
रेड्डी ने कहा कि पुलिस ने जेएनयू परिसर के भीतर और बाहर सुरक्षा के उपाय किये हैं और पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि जेएनयू ने सूचित किया है कि परिसर में 24 घंटे 277 निजी सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।