होम अंडमान जेल में सावरकर की दया याचिका को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा बयान

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 4, 2020 08:02 PM

अंडमान जेल में सावरकर की दया याचिका को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा बयान

अंडमान जेल में सावरकर की दया याचिका को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा बयान

अंडमान जेल में सावरकर की दया याचिका को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा बयान

 केंद्र सरकार ने कहा है कि अंडमान एवं निकोबार प्रशासन के पास राष्ट्रवादी हिंदू नेता विनायक दामोदर सावरकर की ओर से अंग्रेज सरकार को दी गई कोई भी दया याचिका उपलब्ध नहीं है। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की ओर से एक प्रश्न के जवाब में संसद में मंगलवार को यह जानकारी दी गई है। प्रश्न में पूछा गया था कि क्या ब्रिटिश सरकार को दी गई सावरकर की कोई दया याचिका सेल्युलर जेल में डिसप्ले की गई है, इसी पर केंद्र सरकार ने वहां से मिली सूचना के आधार पर ऐसी किसी दया याचिका होने से इनकार किया है।

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने मंगलवार को संसद को बताया है कि अंडमान एवं निकोबार स्थित सेल्युलर जेल म्यूजियम में विनायक दामोदर सावरकर की ओर से ब्रिटिश सरकार को सौंपी गई कोई भी दया याचिका या उससे जुड़ा कोई रिकॉर्ड मौजूद नहीं है और न ही यह वहां के कला और संस्कृति विभाग के पास ही है।

केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल ने हिंदू राष्ट्रवादी नेता सावरकर की दया याचिका के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में संसद को यह जानकारी दी है।

पटेल ने कहा, 'अंडमान एवं निकोबार से जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक ऐसी कोई दया याचिका सेल्युलर जेल म्यूजियम में नहीं लगाई गई है, क्योंकि अंडमान एवं निकोबार के कला और संस्कृति विभाग के पास ऐसा कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है।'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)