होम राष्ट्रपति चुनाव: ट्रंप ने जीता आयोवा कॉकस, डेमोक्रेटिक को नतीजों का इंतजार

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 4, 2020 07:47 PM

राष्ट्रपति चुनाव: ट्रंप ने जीता आयोवा कॉकस, डेमोक्रेटिक को नतीजों का इंतजार

राष्ट्रपति चुनाव: ट्रंप ने जीता आयोवा कॉकस, डेमोक्रेटिक को नतीजों का इंतजार

राष्ट्रपति चुनाव: ट्रंप ने जीता आयोवा कॉकस, डेमोक्रेटिक को नतीजों का इंतजार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) दोबारा निर्वाचित होने से पहले रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी हासिल करने के लिए अपने प्रतिद्वंदियों से मुकालबा कर रहे हैं. इसी कड़ी में सोमवार को हुए आयोवा कॉकस चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज की. वहीं, विरोधी डेमोक्रेटिक पार्टी के आयोवा कॉकस के नतीजे तकनीकी परेशानी की वजह से मंगलवार तक घोषित नहीं किए जा सके.

रिपब्लिकन पार्टी के आयोवा कॉकस का चुनाव होने के साथ ही 2020 राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया की औपचारिक शुरूआत हो गई है. डेस मोइंनेस रजिस्टर अखबार की ओर से जारी अंतिम आंकड़ों के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप को पार्टी कॉकस में 95 प्रतिशत समर्थन मिला. वाल्स को 1.4 फीसदी मिले मत
एसोसिएट प्रेस के मुताबिक, ट्रंप को 97 प्रतिशत मत मिले. वहीं 8 प्रतिशत परिसीमा में उन्होंने जीत दर्ज की. इलिनॉयस से प्रतिनिधिसभा के पूर्व सदस्य जो वाल्स को 1.4 फीसदी मत मिले, जबकि एक और प्रतिद्वंद्वी मैसाच्युसेट्स के पूर्व गवर्नर बिल वेल्ड को 1.2 प्रतिशत मतों से संतोष करना पड़ा. 'रिपब्लिकन पार्टी कभी इतनी एकजुट नहीं थी'
ट्रंप के चुनाव अभियान के लिए बनाए गए आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कहा गया, ''रिपब्लिकन पार्टी कभी इतनी एकजुट नहीं थी.' वहीं, डेमोक्रेटिक पार्टी के करीब एक दर्जन प्रत्याशियों में से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुनने के लिए सोमवार रात को घंटो तक जमे लोगों को उस समय निराशा हाथ लगी जब चुनाव के नतीजे घोषित नहीं किए गए.

राज्य के पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि मंगलवार देर शाम को नतीजों की घोषणा की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस देरी की वजह हैकिंग या हस्तक्षेप नहीं है. हालांकि, आधिकारिक नतीजे आने से पहले ही डेमोक्रेट के संभावित उम्मीदवारों पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाइडेन, वर्नमोंट के सीनेटर बर्नी सैंडर्स आदि ने जीत के दावे के किए.नवंबर 2020 में होगा राष्ट्रपति पद का चुनाव
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव प्रणाली में राजनीतिक दलों को सभी 50 प्रांतों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है. यह प्रक्रिया कॉकस या प्राइमरी के जरिए होती है.इससे राजनीतिक दल राष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार चुनते हैं. प्राइमरी के विजेताओं को अंतत: डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टियां अपना अपना उम्मीदवार घोषित करती हैं. राष्ट्रपति पद के लिए नवंबर 2020 में चुनाव होना है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)