होम दिल्ली चुनावः देश की सत्ता को लोगों की भावना समझनी चाहिए : शत्रुघ्न
दिल्ली चुनावः देश की सत्ता को लोगों की भावना समझनी चाहिए : शत्रुघ्न
दिल्ली की सत्ताधारी आप पार्टी को हारने के लिए भाजपा ने अपने तमाम नेता मैदान में उतार दिये हैं. भाजपा के सियासी वजीर अमित शाह कई दिनों से प्रचार में जुटे हैं और उन्होंने एकतरफा मुकाबले को खासा दिलचस्प भी बना दिया है. नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आवाज उठाते हुए फिल्म अभिनेता और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने रविवार शाम गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली को समर्थन देने की अपील की.कौशिकपुरी में जनसभा के दौरान उन्होंने कहा कि शाहीन बाग हिंदुस्तान में ही है. अगर लोगों को इस कानून में खामियां दिखती हैं तो देश की सत्ता को यह समझना चाहिए. इससे पहले शत्रुघ्न ने संगम विहार क्षेत्र से प्रत्याशी पूनम आजाद को समर्थन देने की अपील की. करावल नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद सिंह के समर्थन में पूर्व सांसद राशिद अल्वी ने रहमान चौक पर जनसभा को संबोधित किया.पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने भी कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने की अपील की. बादली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव को समर्थन देने की अपील की. कांग्रेस के कार्यकाल को याद दिलाते हुए कहा कि सभी धर्म और वर्ग के लोग अपने परिवार के सदस्य देवेंद्र यादव को वोट करें.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।