होम अबतक आधार के साथ जुड़ चुके हैं 30 करोड़ से ज्‍यादा पैन, 31 मार्च 2020 है आखिरी तारीख

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 3, 2020 04:24 PM

अबतक आधार के साथ जुड़ चुके हैं 30 करोड़ से ज्‍यादा पैन, 31 मार्च 2020 है आखिरी तारीख

अबतक आधार के साथ जुड़ चुके हैं 30 करोड़ से ज्‍यादा पैन, 31 मार्च 2020 है आखिरी तारीख

अबतक आधार के साथ जुड़ चुके हैं 30 करोड़ से ज्‍यादा पैन, 31 मार्च 2020 है आखिरी तारीख

आधार के साथ पैन को लिंक करने की आखिरी तारीख को तीन महीने आगे बढ़ाने के साथ सरकार अब तक 30 करोड़ से अधिक पैन को विशिष्‍ट पहचान संख्‍या के साथ लिंक कर चुकी है। वित्‍त राज्‍य मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को लोकसभा में यह जानकारी दी।

लोकसभा में दिए गए एक उत्‍तर में ठाकुर ने बताया कि 27 जनवरी, 2020 तक कुल 30,75,02,824 स्‍थायी खाता संख्‍या पैन) को विशिष्‍ट पहचान संख्‍या आधार) के साथ लिंक किया जा चुका है। ठाकुर ने बताया कि आधार के साथ पैन को लिंक करने की समय सीमा को 31 दिसंबर, 2019 से बढ़ाकर 31 मार्च, 2020 कर दिया गया है।

27 जनवरी, 2020 की स्थिति के मुताबिक 17,58,03,617 पैन को आधार के साथ लिंक नहीं किया गया है। ठाकुर ने कहा कि आधार के साथ पैन को लिंक करने की समयसीमा और तीन महीने आगे बढ़ाने से इन पैन कार्ड धारकों को फायदा होगा क्‍योंकि उन्‍हें आधार के साथ पैन को लिंक करने के लिए अतिरिक्‍त समय मिलेगा।

ठाकुर ने कहा कि संवेदनशील डाटा की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण यूआईडीएआई) द्वारा द‍िशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा आयकर कानून, सूचना प्रौद्योगिकी कानून और अन्‍य कानूनों के तहत उचित कदम उठाए जा रहे हैं।

बेनामी संपत्ति पर लगाम लगाने और पारदर्शिता लाने के लिए संपत्ति संबंधित सभी लेनदेन को आधार के साथ लिंक करने के सरकार के प्रस्‍ताव पर सवाल पूछने पर उन्‍होंने कहा कि आधार के साथ पैन को जोड़ने की अंतिम तारीख 31 मार्च, 2020 है। यह कदम बेनामी संपत्ति पर लगाम लगाने और पारदर्शिता लाने में मददगार होगा।

उन्‍होंने कहा कि आयकर कानून के तहत किसी व्‍यक्ति को 10 लाख रुपए से अधिक की अचल संपत्ति को खरीदने या बेचने पर पैन नंबर बताना अनिवार्य है। बैंक खाते के साथ पैन को लिंक करने से जुड़े एक अन्‍य सवाल के जवाब में वित्‍त राज्‍य मंत्री ने बताया कि 24 जनवरी, 2020 की स्थिति के मुताबिक लगभग 85 प्रतिशत चालू और बचत खातों को आधार के साथ लिंक किया जा चुका है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)