होम दिल्ली की सड़को में गड्ढे नहीं, गड्ढों में सड़क: नड्डा
दिल्ली की सड़को में गड्ढे नहीं, गड्ढों में सड़क: नड्डा
दिल्ली चुनाव में बहुत कम समय बचा है, अब भाजपा-आम आदमी पार्टी एक दूसरे पर जमकर हमला बोल रही हैं. इस बार भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सड़को का मुद्दा उठाया है. उन्होंने लिखा कि दिल्ली की सड़को में गड्ढे नहीं है, गड्ढों में सड़क है. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को ट्वीट किया, उन्होंने लिखा केजरीवाल जी, आपके झूठे वादों की लिस्ट इतनी लंबी है कि खत्म ही नहीं होती.आपने दिल्ली मे यूरोप जैसी सड़कें बनाने का वादा किया था, लेकिन आपने दिल्ली की सड़कों का बुरा हाल कर दिया. सड़क में गड्डे नहीं है, गड्डों में सड़कें है. दिल्ली की जनता आपको इन सड़कों पर आने की चुनौती दे रही है. दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने विधानसभा चुनाव में पूर्वांचली दांव चल दिया है. सोमवार को मनोज तिवारी ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया. मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री दूसरे राज्यों से आए लोगों की की उपेक्षा करते हुए कहते हैं कि बिहार के लोग 500 के टिकट में दिल्ली आकर 5 लाख का ईलाज मुफ्त में करवाते हैं.उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के लोग देश के कोने-कोने में बसते हैं और विकास में अपना योगदान देते हैं और देश की राजधानी दिल्ली में ही पूर्वांचलवासियों का ही बुरा हाल है. मनोज ने कहा कि दिल्ली में आयुष्मान योजना का लाभ लोगों को नहीं मिलता है, क्योंकि केजरीवाल ने यहां यह योजना रोककर गरीबों की अपेक्षा की है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की कोई योजना केजरीवाल सरकार ने धरातल पर नहीं उतरने दी और निरंतर आरोप लगाते रहे की केंद्र सरकार इन्हें काम नहीं करने देती है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।