होम झूठ और लड़ाने की राजनीति कर रही भाजपा : हुड्डा
झूठ और लड़ाने की राजनीति कर रही भाजपा : हुड्डा
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि दिल्ली में भाजपा मुद्दों पर नहीं, बल्कि एक-दूसरों को लड़वाना चाहती है. हर चुनाव के लिए इनका एजेंडा बन चुका है. मुद्दों पर राजनीति करने के बजाय आपस में लड़ाने की राजनीति ही इन्हें आती है.
रविवार को हुड्डा मुंडका विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. नरेश कुमार के समर्थन में जनसभा कर रहे थे. सभा में डॉ. नरेश कुमार ने पार्टी के घोषणा पत्र से अलग दो अस्पताल, डीयू का कैंपस, खेल विवि बनाने तक वादा किया. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि दिल्ली के कोने-कोने से मिल रहा अपार जनसमर्थन बता रही है कि कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है. उन्होंने डॉ. नरेश कुमार को समर्थन देने की अपील की. बाहरी दिल्ली में मुंडका सबसे हॉट सीट बनी हुई है.यहां से पूर्व सीएम के भाई, करोड़पति नेता और डॉक्टर के बीच चुनाव लड़ा जा रहा है. हुड्डा ने निशाना साधते हुए कहा कि आप और भाजपा बातें बहुत करती हैं, लेकिन विकास के नाम पर कोई काम नहीं हुआ. निजामपुर, सवदा गांव, गिल मोहल्ला, घेवरा, भाग्य विहार, शहीद भगत सिंह पार्क और राजेंद्र पार्क में भी जनसभा हुई, जिसमें पूर्व शहरी विकास मंत्री राजकुमार चौहान ने इशारे में कहा कि अब जनता को तय करना है कि उन्हें जमीर का साथ देना है या अमीर का.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।