होम जामिया फायरिंग पर भाजपा सांसद बोले, भ्रमित होकर बच्चों ने चलाई गोली

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Feb 3, 2020 04:31 PM

जामिया फायरिंग पर भाजपा सांसद बोले, भ्रमित होकर बच्चों ने चलाई गोली

जामिया फायरिंग पर भाजपा सांसद बोले, भ्रमित होकर बच्चों ने चलाई गोली

जामिया फायरिंग पर भाजपा सांसद बोले, भ्रमित होकर बच्चों ने चलाई गोली

 पश्चिम बंगाल में बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने शाहीन बाग और जामिया में गोलीबारी की घटनाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि जैसे मुस्लिम लोगों को विपक्ष के लोगों ने सुरक्षा देकर शाहीन बाग में बैठाया है, जामिया में घटना घटी, जिसका नागरिकता संशोधन कानून से मतलब नहीं है. हमारे कम उम्र के बच्चे भ्रमित हो करके गोली चलाए हैं.

वहीं, मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री संजय धोत्रे ने जामिया विश्वविद्यालय के पास रविवार रात गोलीबारी की घटना को लेकर कहा कि इस तरह की घटना बड़ी चिंता का विषय है, निशंक जी (मानव संसाधन विकास मंत्री) और मैं इस मुद्दे पर चर्चा करूंगा. सीएए के विरोध में प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ गोली चलाने की दो घटनाओं के बाद रविवार देर रात जामिया इस्लामिया के गेट नंबर 5 पर स्कूटी सवार 2 अज्ञात युवकों ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर फायरिंग की. हालांकि गोली किसी को लगी नहीं, लेकिन इससे मौके पर दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जब तक प्रदर्शनकारी छात्र कुछ समझ पाते स्कूटी सवार फरार हो गए. इस घटना के विरोध में छात्रों ने जामियानगर थाने का घेराव किया और गोली चलाने वालों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए. हालांकि पुलिस अधिकारियों ने गोली चलने की घटना की पुष्टि नहीं की है.

दक्षिण पूर्वी दिल्ली के अतिरिक्त डीसीपी कुमार ज्ञानेश का कहना है कि जामिया नगर के एसएचओ अपने दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की. वहां उन्हें कोई खोखे नहीं मिले. यहां तक कि जब लोगों से पूछताछ की गई तो हर कोई अलग बयान दे रहा था. हर कोई अलग हमलावर की गाड़ी के बारे में अलग बात कह रहा था. कोई कह रहा था कि हमलावर स्कूटर पर आए थे तो कुछ ने कहा कि वो कार में आए थे. उस दौरान कई लोग और छात्र पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठा हो गए थे. हम इस मामले में जांच बैठाएंगे और कानून के अनुसार कार्रवाई करेगी. इससे पहले 30 जनवरी को जामिया में एक युवक ने फायरिंग की थी. इस घटना के बाद एक फरवरी को शाहीन बाग में भी फायरिंग हुई थी और अब फिर से जामिया के गेट नंबर 5 पर फायरिंक हुई है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)