होम वायु सेना मुख्यालय की दीवार पर लगाए पोस्टर, बिना अनुमति के प्रवेश करने वालों को गोली मार दी जाएगी
वायु सेना मुख्यालय की दीवार पर लगाए पोस्टर, बिना अनुमति के प्रवेश करने वालों को गोली मार दी जाएगी
मेघालय के ऊपरी शिलांग में नागरिकों ने भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के पूर्वी वायु कमान मुख्यालय परिसर में घुसने पर नागरिकों को 'गोली मारने की धमकी' का आरोप लगाया गया है। फेडरेशन ऑफ खासी जयंतिया और गारो पीपुल(एफकेजेजीपी) ने आरोप लगाया कि आईएएफ ने ऊपरी शिलांग में स्थित पूर्वी वायु कमान के मुख्यालय की सीमा की दीवार पर पोस्टर लगाये गये है जिसमें लिखा है परिसर के अंदर बिना अनुमति के प्रवेश करने वालों को गोली मार दी जाएगी।
एफकेजजीपील ने पूर्वी खासी हिल्स उपायुक्त एम डब्ल्यू नोनगब्री को शुक्रवार को दी अपनी याचिका में कहा, 'हम समझते हैं कि किसी भी उच्च सुरक्षा परिसर में घुसना अपराध है लेकिन सुरक्षा बल के इस तरह गोली मारने की धमकी ने स्थानीय निवासियों में भय पैदा कर दिया है क्योंकि उनमें से किसी ने भी आईएएफ के प्रति बुरा व्यवहार नहीं किया है। जून 1963 से पूर्वी वायु कमान क्षेत्र में स्थानांतरित होने के बाद से भारतीय वायुसेना परिसर में जबरन घुसने का प्रयास नहीं किया गया है।'
एफकेजजीपील ने जिला प्रशासन से इस मामले को भारतीय वायुसेना समक्ष उठान को कहा है ताकि इस तरह के अनावश्यक भय का माहौल दूर हो सके और यह भी सुनिश्चित किया जा सके कि क्षेत्र के रक्षा बलों और नागरिकों के बीच अच्छी समझा बनी रहे और दोनों एक दूसरे का सम्मान करें। आईएएफ ने हालांकि इस तरह की धमकी देने के आरोपों से इन्कार किया है।
रक्षा जनसंपर्क अधिकारी विंग के कमांडर रत्नाकर सह ने कहा, 'यह धमकी नहीं है। यह चेतावनी और सूचना है। जो सभी सैन्य प्रतिष्ठानों के लिए सामान्य प्रक्रिया है।' उन्होंने कहा इसके अलावा ग्राम प्रधानों को पहले ही संवेदनशीलता के बारे में बताया जा चुका है और पूर्व खासी पहाड़ियों के पुलिस अधीक्षक को भी पहले ही इसके बारे में सूचित किया जा चुका है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।