होम जम्‍मू कश्‍मीर: बड़े हमले की तैयारी में नगरोटा में मारे गए जैश के 3 आतंकी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 1, 2020 12:02 PM

जम्‍मू कश्‍मीर: बड़े हमले की तैयारी में नगरोटा में मारे गए जैश के 3 आतंकी

जम्‍मू कश्‍मीर: बड़े हमले की तैयारी में नगरोटा में मारे गए जैश के 3 आतंकी

जम्‍मू कश्‍मीर: बड़े हमले की तैयारी में नगरोटा में मारे गए जैश के 3 आतंकी

जम्‍मू के नगरोटा में जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस के टोल प्‍लाजा पर शुक्रवार को तीन आतंकियों को ढेर किया गया है। ये आतंकी पाकिस्‍तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद से जुड़े थे और अगर अधिका‍रियों की मानें तो आतंकियों ने एक बड़े आतंकी हमले की साजिश की थी। तीनों आतंकियों को उस समय ढेर किया गया जब वे ट्रक में थे और रोकने पर पुलिस पर फायरिंग कर भागने की फिराक में थे।

आतंकियों के पास मिले पाक में बने हथियार

अधिकारियों ने बताया है कि आतंकी, पुलिस के साथ कई दिनों तक संघर्ष के लिए तैयार होकर आए थे। आतंकियों के पास पाकिस्‍तान मार्क वाले मार्फीन इनजेक्‍शन, आईडी और आर्मर बुलेट्स तक थीं। अधिकारियों का कहना है कि इससे साफ साबित होता है कि आतंकियों का संबंध पाकिस्‍तान से था। तीनों आतंकी जैश-ए-मोहम्‍मद से जुड़े थे। पुलिस ने उनके पास से एक-47 राइफल्‍स, मैगजींस और ग्रेनेड भी बरामद किए हैं। इसके अलावा तीन डेटोनेटर्स, आरडीएक्‍स, छह चीनी ग्रेनेड और 32,000 रुपए कैश मिले हैं। तीनों आतंकी ट्रक की मदद से भारत पहुंचे थे। इसके अलावा आतंकी भारत-पाक के बीच स्थित नदियों और दूसरे माध्‍यमों से भी दाखिल हुए। आतंकी उस ट्रक में सवार हुए थे जो श्रीनगर जा रहा था। इसी बीच पुलिस को सुबह पांच नगरोटा में बान टोल प्‍लाजा से इनके गुजरने की जानकारी मिली थी। आतंकियों को जब पुलिस ने पकड़ा तो उन्‍होंने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक जवान घायल हो गया। इसके बाद टोल प्‍लाजा पर हुए एनकाउंटर में तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया गया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)