होम 1 फरवरी 2020 से आम आदमी के लिए इन नियमों में भी हो गए हैं बदलाव

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 1, 2020 12:12 PM

1 फरवरी 2020 से आम आदमी के लिए इन नियमों में भी हो गए हैं बदलाव

1 फरवरी 2020 से आम आदमी के लिए इन नियमों में भी हो गए हैं बदलाव

1 फरवरी 2020 से आम आदमी के लिए इन नियमों में भी हो गए हैं बदलाव

1 फरवरी 2020 से आम आदमी के लिए बहुत सारे बदलाव किये गए हैं। । जहां पहले से ज्ञात सूचना के अनुसार 1 फरवरी से कई स्मार्टफोन पर व्हाट्सएप अपना सपोर्ट देना बंद कर देगा। तो वही एलपीजी, डाकघर, एटीएम से जुड़े नियमों में भी बदलाव किये गए हैं। ।

व्हाट्सएप के बारे में तो पहले से घोषणा कर दी गई है कि पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले सारे फोन पर व्हाट्सएप अपना सपोर्ट देना आज से बंद कर देगा। इससे करीब 75 लाख से अधिक ग्राहक प्रभावित होंगे।

वही रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी आज से बदल जाएंगे। जनवरी में ही सरकार ने गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम को ₹ 19 बढ़ाया था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से फिर एक बार 1 फरवरी से रसोई गैस कि कीमत बढ़ जाएगी।

डाक विभाग में भी डाकघर में बचत खाता धारकों से मोबाइल नंबर अपडेट करवाने और नई मैग्नेटिक एटीएम कार्ड को ईवीएम चिप वाले कार्ड में बदलने को कहा था। अगर यह आपने अभी तक नहीं किया है तो डाकघर के खाताधारकों के अकाउंट 1 फरवरी से ब्लॉक हो जाएगा। हालांकि कार्ड पूरी तरह से बंद नहीं होगा इसे आगे भी जाकर बदला जा सकता है लेकिन यह काम नहीं करेगा।

वही जीवन बीमा निगम (एलआईसी) इरडा के आदेश पर क़रीब 23 योजनाएं बंद करने वाला है। जीवन आनंद, जीवन लक्ष्य, जीवन तरुण, जीवन उमंग, यूनिट लिंक्ड प्लान और अन्य यह सारे प्लान 1 फरवरी से बंद हो जायेगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)