होम बजट से पहले अनुराग ठाकुर ने की पूजा-पाठ, बताया मोदी सरकार का मूल मंत्र
बजट से पहले अनुराग ठाकुर ने की पूजा-पाठ, बताया मोदी सरकार का मूल मंत्र
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश होने वाले बजट के पहले शनिवार की सुबह मोदी सरकार के वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर भगवान की शरण में नजर आए। उन्होंने भगवान हनुमान जी की पूजा अर्चना और पाठ किया। पूजा के बाद जब उनसे बजट को लेकर प्रश्न किया गया तो उनका कहना था कि मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास में विश्वास करती है। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि हमें पूरे देश से सुझाव मिले हैं और सभी के लिए बजट अच्छा होगा। गौरतलब है कि मोदी सरकार के इस बजट से सभी को बड़ी उम्मीदें हैं। यह भी कहा जा रहा है कि वित्तीय सुधारों के लिए निर्भीक फैसला लिया जाएगा। इसके साथ ही यह बजट रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देगा। इस दिशा में भी बड़े कदम उठाए जा सकते हैं।
इससे पहले आईएमएफ ने भी बड़ा बयान जारी करते हुए कहा कि इस समय भारत में मंदी नहीं है और देश आर्थिक सुस्ती के दौर से गुजर रहा है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।