होम आर्थिक समीक्षा के बाद शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 190 अंक टूटा

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Jan 31, 2020 08:00 PM

आर्थिक समीक्षा के बाद शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 190 अंक टूटा

आर्थिक समीक्षा के बाद शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 190 अंक टूटा

आर्थिक समीक्षा के बाद शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 190 अंक टूटा

आम बजट से एक दिन पहले शुक्रवार को शेयर बाजारों में गिरावट देखी गई. बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स जहां 190 अंक टूट गया, वहीं निफ्टी 12,000 अंक के स्तर से नीचे आ गया. विशेषज्ञ मान रहे हैं कि शुक्रवार को पेश आर्थिक समीक्षा से बाजार में कोई खास उत्साह नहीं देखा गया और अब सभी की निगाहें बजट पर हैं.

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में कारोबार के अंतिम घंटे में जोरदार गिरावट आई. अंत में सेंसेक्स अंतत: 190.33 अंक या 0.47 प्रतिशत के नुकसान से 40,723.49 अंक पर बंद हुआ. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 73.70 अंक या 0.61 प्रतिशत के नुकसान से 11,962.10 अंक पर आ गया.

जानकारों का कहना है कि आर्थिक समीक्षा में अनुमान लगाया गया है कि अगले वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर सुधरकर 6 से 6.5 प्रतिशत रहेगी. लेकिन अन्य संस्थाओं ने चालू वित्त वर्ष में इसके 5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है. इसलिए, बाजार इसको लेकर सकारात्मक नहीं है. आर्थिक समीक्षा में आर्थिक वृद्धि के प्रोत्साहन के लिए राजकोषीय घाटे के लक्ष्य में 'ढील' का सुझाव दिया गया है. जिससे यह माना जा रहा है कि सरकार के सामने कठिन राजकोषीय हालात हैं. इस कारण भी निवशेकों की धारणा बहुत उत्साहजनक नहीं रही. इसके अलावा बजट से ठीक पहले निवेशकों की सतर्कता के कारण भी बाजार में गिरावट देखी गई. हालांकि शुक्रवार को दुनिया के प्रमुख शेयर बाजारों में गिरावट देखी गई. हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में गिरावट आई.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)