होम बजट सत्र में रणनीति बनाने के लिए NDA की बैठक, जेडीयू ने उठाया NPR का मुद्दा
बजट सत्र में रणनीति बनाने के लिए NDA की बैठक, जेडीयू ने उठाया NPR का मुद्दा
संसद के बजट सत्र के दौरान रणनीति बनाने को लेकर शुक्रवार को NDA की बैठक का आयोजित हुई। इस दौरान जेडीयू ( JD(U)) ने उठाया एनपीआर (NPR) का मुद्दा उठाया। इसका समर्थन अकाली दल ने भी किया। यह जानकारी जेडीयू के सांसद ललन सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने सरकार से एनडीए की बैठक में एनपीआर प्रश्नावली में माता-पिता के विवरण को देखने वाले प्रश्नों को हटाने का आग्रह किया। गृह मंत्री अमित शाह ने हमें एनपीआर पर चर्चा का आश्वासन दिया।
पीएम ने की थी सभी मुद्दों पर चर्चा की पेशकश
गुरुवार को आयोजित सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां सीएए-एनआरसी और अर्थव्यवस्था समेत सभी मुद्दों पर खुली चर्चा की पेशकश कर गेंद विपक्ष के पाले में डाला।
उधर, विपक्षी दलों ने कहा कि सरकार हर सत्र में ऐसा वादा करती है मगर चर्चा के लिए समय नहीं दिया जाता और सत्र की अवधि लगातार घटाई जा रही है। राज्यसभा में नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद ने बैठक में कहा कि सरकार चर्चा की बात कहती है, लेकिन उसका विरोधाभास बार-बार सामने आता है। सीएए-एनआरसी के मुद्दे पर देश भर में विरोध कर रहे लोगों से वार्ता नहीं करने का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार के अहंकार को दर्शाता है।
आजाद ने तो यहां तक कह दिया कि सर्वदलीय बैठक बुलाने की सरकार की यह खानापूर्ति समय की बर्बादी ही है क्योंकि हकीकत में इसे इतर सरकार देश में बिखराव पैदा करने वाले काम करती है। दूसरे विपक्षी दलों के नेताओं ने भी आजाद की इस राय से सहमति जताई।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।