होम शामली में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से लोगों की मृत्यु पर योगी ने व्यक्त किया शोक
शामली में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से लोगों की मृत्यु पर योगी ने व्यक्त किया शोक
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शामली में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है।
योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि घटना से प्रभावित व्यक्तियों को हर सम्भव राहत पहुंचायी जाए। उन्होंने जिला प्रशासन को घटना के कारणों की जांच के भी निर्देश दिये हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।