होम दिल्ली विधानसभा चुनाव में बढ़ी सीएम योगी की मांग, करेंगे 12 रैलियां

समाचारखेल Alert Star Digital Team Jan 29, 2020 07:48 PM

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बढ़ी सीएम योगी की मांग, करेंगे 12 रैलियां

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बढ़ी सीएम योगी की मांग, करेंगे 12 रैलियां

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बढ़ी सीएम योगी की मांग, करेंगे 12 रैलियां

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार में सबसे ज्यादा डिमांड यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की हो रही है। योगी दिल्ली में 12 चुनावी रैलियां करने जा रहे हैं। बीजेपी सूत्रों के अनुसार, ये रैलियां 1 फरवरी से लेकर 4 फरवरी तक होंगी। बीजेपी सूत्रों का कहना है कि दिल्ली की 40 प्रतिशत विधानसभा क्षेत्रों में पड़ोसी राज्य यूपी का काफी प्रभाव है। इसमें पूर्वी दिल्ली के कई हिस्से भी शामिल हैं।

जानकारी यह भी मिली है कि दिल्ली चुनाव में प्रचार के लिए बीजेपी प्रत्याशियों में पीएम मोदी और अमित शाह के बाद सबसे ज्यादा योगी की डिमांड रही। जिस कारण उनकी इतनी रैलियां प्रस्तावित हुई है। इसके अलावा दिल्ली सीएम के प्रबल दावेदार मनोज तिवारी का यूपी और पूर्वांचल से गहरा नाता है। पार्टी का ये मानना है कि सीएम योगी के प्रचार से पार्टी को वहां बड़ा फायदा पहुंच सकता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)