होम भड़काऊ बयान देने के आरोपी शरजील इमाम को 5 दिन की पुलिस कस्टडी

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Jan 29, 2020 07:42 PM

भड़काऊ बयान देने के आरोपी शरजील इमाम को 5 दिन की पुलिस कस्टडी

भड़काऊ बयान देने के आरोपी शरजील इमाम को 5 दिन की पुलिस कस्टडी

भड़काऊ बयान देने के आरोपी शरजील इमाम को 5 दिन की पुलिस कस्टडी

भड़काऊ बयान देने के आरोपी जेएनयू छात्र शरजील इमाम को दिल्ली कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस कस्टडी पर भेजा है.

शरजील को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार दोपहर जहानाबाद, बिहार में उसके घर काको थाना इलाके से पकड़ा था. हालांकि शरजील इमाम का दावा है कि उसने 28 जनवरी को शाम 3 बजे सरेंडर किया. इसके बाद उसे दिल्ली के साकेत कोर्ट में पेश किया गया. इमाम पर दिल्ली पुलिस ने देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया है.

क्या है भड़काऊ बयान का मामला?

कुछ दिन पहले शरजील इमाम के दो वीडियो वायरल हुए थे. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में इमाम को कहता सुना जा सकता है कि असम को भारत के बाकी हिस्सों से काट देना चाहिए क्योंकि वहां बंगाली हिंदुओं और मुस्लिम दोनों की हत्या की जा रही है. ऐसी खबर है कि उसने यह भी कहा था कि अगर वह पांच लाख लोगों को इकट्ठा कर सकें तो "असम को भारत के बाकी हिस्सों से स्थायी रूप से अलग किया जा सकता है. अगर स्थायी रूप से नहीं तो कम से कम कुछ महीनों तक तो किया ही जा सकता है."

इसी के चलते उसके खिलाफ असम, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और अरुणाचल प्रदेश में मामले दर्ज किए गए थे. शरजील को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार दोपहर जहानाबाद, बिहार में उसके घर काको थाना इलाके से पकड़ा था. हालांकि शरजील इमाम का दावा है कि उसने 28 जनवरी को शाम 3 बजे सरेंडर किया.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)