होम सुपर ओवर में हारने के लिए अभिशिप्त न्यूजीलैंड टीम

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 29, 2020 07:24 PM

सुपर ओवर में हारने के लिए अभिशिप्त न्यूजीलैंड टीम

सुपर ओवर में हारने के लिए अभिशिप्त न्यूजीलैंड टीम

सुपर ओवर में हारने के लिए अभिशिप्त न्यूजीलैंड टीम

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए तीसरे टी20 में न्यूजीलैंड को सुपर ओवर में हार मिली है. न्यूजीलैंड की यह सुपर ओवर में छठी हार थी. ऐसा लगता है कि न्यूजीलैंड टीम को सुपर ओवर में हारने का शाप लगा हुआ है.

न्यूजीलैंड ने अभी तक सात सुपर ओवर खेले है. न्यूजीलैंड को पांच बार टी20 में जबकि एक बार वनडे में सुपर ओवर में हार मिली है. न्यूजीलैंड के लिए वनडे में सुपर ओवर में मिली हार दिल तोड़ देने वाली थी. न्यूजीलैंड को यह हार 2019 के वर्ल्ड कप फाइनल में मिली थी. जिससे उनका वर्ल्ड कप जीतने का सपना चकनाचूर हो गया था. न्यूजीलैंड ने आज तक केवल एक सुपर ओवर जीता है.

न्यूजीलैंड ने क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा सुपर ओवर खेले है. उनको न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टी20, श्रीलंका के खिलाफ एक टी20, भारत के खिलाफ एक टी20 और इंग्लैंड एक खिलाफ एक टी20 और एक वनडे सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा है. उनको एकमात्र जीत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली है.

कब कब मिली हार-

दिसंबर 2008, वेस्टइंडीज के खिलाफ
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मैच में सात विकेट खोकर 155 रन बनाए. न्यूजीलैंड के लिए रोस टेलर ने 50 गेंदों में 63 की पारी खेली. जवाब में वेस्टइंडीज भी आठ विकेट के नुकसान पर 155 रन बना पाया. इसके बाद हुए सुपर ओवर में वेस्टइंडीज ने क्रिस गेल के तीन छक्कों और एक चौके की मदद से 25 रन बनाए. यह ओवर डेनियल विटोरी ने फेंका था. न्यूजीलैंड सुपर ओवर में 15 रन ही बना पाई. इसके साथ ही न्यूजीलैंड को सुपर ओवर में पहली हार मिली. यह टी20 क्रिकेट इतिहास का भी पहला सुपर ओवर था.

सितंबर 2012, श्रीलंका के खिलाफ
2012 वर्ल्ड कप में पालेकेले में खेले गए न्यूजीलैंड के 174 रन का पीछा करते हुए श्रीलंका भी 174 रन ही बना पाई. जिसके बाद हुए सुपर ओवर में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 14 रन का लक्ष्य दिया. लेकिन न्यूजीलैंड लसिथ मलिंगा के सामने सात रन ही बना सकी.

अक्टूबर 2012, श्रीलंका के खिलाफ
पालेकेले में ही वर्ल्ड कप के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा. वेस्टइंडीज ने पहले गेंदबाजी करते हुए 139 पर ऑल आउट हो गई. न्यूजीलैंड भी सात विकेट खोकर 139 रन ही बना पाई. इसके बाद हुए सुपर ओवर में वेस्टइंडीज ने 19 रन बनाए लेकिन न्यूजीलैंड 17 रन ही बना पाई और मैच हार गई.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)