होम शरजील की गिरफ्तारी पर बोले गिरिराज, केजरीवाल जी, अमित शाह ने कर दिखाया
शरजील की गिरफ्तारी पर बोले गिरिराज, केजरीवाल जी, अमित शाह ने कर दिखाया
दिल्ली के चुनावी रण में विवादित बयान देने वाले शरजील इमाम एक बड़ा मु्द्दा बन गए थे। पहले तो गृह मंत्री अमित शाह ने शरजील इमाम के नॉर्थ-ईस्ट को भारत से अलग करने की बात करने वाले वीडियो पर केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा था। जिसके बाद केजरीवाल ने ट्वीट को मेंशन करते हुए कहा था, 'शरजील ने असम को देश से अलग करने की बात कही. ये बेहद गंभीर है. आप देश के गृहमंत्री हैं। आप उसे गिरफ्तार क्यों नहीं कर रहे? क्या मजबूरी है आपकी?लेकिन आज पुलिस ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के स्कॉलर शरजील इमाम को बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके बाद बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल जी शरजील इमाम तो पकड़ा गया। अमित शाह जी ने कर दिखाया। ये सब टुकड़े टुकड़े गैंग देश तोड़ने का काम करें..और आप उसको बचाने के लिए फाइल दबा के बैठे रहो।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।