होम आंध्र प्रदेश में सियासी घमासान जारी, जगन सरकार ने खत्म की विधान परिषद

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 27, 2020 08:11 PM

आंध्र प्रदेश में सियासी घमासान जारी, जगन सरकार ने खत्म की विधान परिषद

आंध्र प्रदेश में सियासी घमासान जारी, जगन सरकार ने खत्म की विधान परिषद

आंध्र प्रदेश में सियासी घमासान जारी, जगन सरकार ने खत्म की विधान परिषद

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश की जगनमोहन रेड्डी सरकार ने विधान परिषद को खत्म करने की मंजूरी दे दी है। सीएम जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में आज ये फैसला लिया गया। दरअसल हाल ही में जगन सरकार ने राज्य में तीन राजधानियां बनाने के बिल को विधानसभा में पारित कर उसे विधान परिषद की स्वीकृति के लिए भेजा था, लेकिन TDP के बहुमत वाली विधान परिषद के अध्यक्ष ने इस बिल को सलेक्ट कमिटी को भेज दिया, जिससे जगन भड़क गए और विधान परिषद को ही खत्म करने का फैसला कर लिया।

इसलिए लिया फैसला!

विधानसभा में जगन सरकार के पास प्रचण्ड बहुमत है जबकि विधान परिषद में जगन की पार्टी के विधायकों की संख्या डबल डिजिट को भी नहीं छूती। विधान परिषद के इन विधायकों का कार्यकाल भी जल्द खत्म नहीं होने वाला है और यही बात जगह मोहन रेड्डी के लिए चिंता का सबब है। विधानपरिषद के कुल 57 सदस्यों में से सत्तारूढ़ YSRCP के पास सिर्फ 9 सदस्य हैं जबकि 27 सदस्यों के साथ TDP यहां बहुमत में है, ऐसे में जगन को लगता है कि उनकी सरकार का कोई भी बिल विधान परिषद से पास नहीं हो पायेगा इसीलिए आज उनकी कैबिनेट ने परिषद को ही खत्म कर दिये जाने पर मुहर लगा दी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)