होम शाहीन बाग में उगने लगे चुनावी जीत के फूल, सियासी भंवरों का मंडराना शुरू
शाहीन बाग में उगने लगे चुनावी जीत के फूल, सियासी भंवरों का मंडराना शुरू
दिल्ली विधानसभा चुनाव में शाहीन बाग भी एक मुद्दा बन गया है। एक तरफ आज जहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शाहीन बाग में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर भाजपा के हमले पलटवार करते हुए सोमवार को केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी पर 'गन्दी राजनीति' करने का आरोप लगाया और कहा कि गृह मंत्री अमित शाह एवं दूसरे मंत्रियों को शाहीन बाग जाना चाहिए तथा लोगों से बातचीत कर रास्ता खुलवाना चाहिए। वहीं भाजपा की तरफ से दिल्ली चुनाव की कमान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संभाल ली है। बीजेपी ने सीएए-एनआरसी के खिलाफ शाहीन बाग में चल रहे आंदोलन को दिल्ली में चुनावी मुद्दे के तौर पर भुनाने का फैसला किया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।