होम MP: कांग्रेस नेता का बयान, पार्टी में फूट है एक दुर्भाग्य, वर्चस्व की लड़ाई से खराब हो रही छवि

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 27, 2020 07:58 PM

MP: कांग्रेस नेता का बयान, पार्टी में फूट है एक दुर्भाग्य, वर्चस्व की लड़ाई से खराब हो रही छवि

MP: कांग्रेस नेता का बयान, पार्टी में फूट है एक दुर्भाग्य, वर्चस्व की लड़ाई से खराब हो रही छवि

MP: कांग्रेस नेता का बयान, पार्टी में फूट है एक दुर्भाग्य, वर्चस्व की लड़ाई से खराब हो रही छवि

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह ने कहा कि पार्टी ने अनुशासनहीनता की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण है और मेरा मानना है कि यह वर्चस्व की लड़ाई है और इसके चलते पार्टी की छवि भी खराब हो रही है. कांग्रेस नेता अजय सिंह ने सोमवार को मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जो फूट नजर आ रही है, यह कांग्रेस का दुर्भाग्य है. वर्चसव की लड़ाई ही इस फूट का कारण है, जिसके चलते कांग्रेस की छवि खराब हो रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों की लड़ाई सिर्फ वर्चस्व को बनाए रखने के लिए हो रही है. आकाओं को नजदीक दिखाने की होड़ में इस तरह के परिणाम सामने आ रहे हैं.

कांग्रेस नेता अजय सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर कहा है कि यह सिर्फ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया और मुख्यमंत्री कमलनाथ बता सकते हैं कि नियुक्ति में देर क्यों हो रही है. उन्होंने कहा कि जितने लोग हैं, वो खुद बनने के लिए लाइन में लगे हैं और बनाने वाले सिर्फ दो लोग हैं. यह आपस में सूची बना लें तो कोई बात हो. वहीं निगम मंडलों में नियुक्ति पर कहा कि मंडल और निगम में हो रही नियुक्ति की देर का जवाब मुख्यमंत्री कमलनाथ ही दे सकते है, क्योंकि इन पदों के लिए लाइन लंबी है.

यहां उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में आए दिन कांग्रेस नेताओं की अनुशासनहीनता के मामले सामने आ रहे हैं. रविवार को ही गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंदौर में कांग्रेस नेताओं के बीच जमकर हाथापाई हो गई थी.

इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, इसके पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के भोपाल प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की की थी. यहां तक की प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का द्वार ही तोड़ दिया था.इसके अलावा कई अवसरों पर कांग्रेस नेताओं के बीच अनुशासनहीनता और गुटबाजी साफ नजर आई है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)