होम यूपी में 7 IAS अफसरों के तबादले,नितिन गौर सीडीओ मथुरा बने
यूपी में 7 IAS अफसरों के तबादले,नितिन गौर सीडीओ मथुरा बने
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सोमवार को सात आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। शासन ने मथुरा, रायबरेली, बरेली और फतेहपुर के मुख्य विकास अधिकारी बदल दिये हैं।
शासन ने मथुरा के मुख्य विकास अधिकारी राम नेवास को स्थानांतरित करते हुए चिकित्सा शिक्षा विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया है। रायबरेली के मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार (प्रथाम) का तबादला करते हुए उन्हें विशेष सचिव पंचायती बनाया है। बरेली के मुख्य विकास अधिकारी सत्येंद्र कुमार को बेसिक शिक्षा विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। श्रावस्ती के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चन्द्र मोहन गर्ग को बरेली का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।
इसी प्रकार मथुरा के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक गोयल को रायबरेली का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। जौनपुर के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश को मुख्य विकास अधिकारी बनाकर फतेहपुर भेजा गया है। मथुरा के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिन गौर को मथुरा का ही मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।