होम गंगा को मां मानते हैं तो फर्ज भी निभाएं : योगी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 27, 2020 07:51 PM

गंगा को मां मानते हैं तो फर्ज भी निभाएं : योगी

गंगा को मां मानते हैं तो फर्ज भी निभाएं : योगी

गंगा को मां मानते हैं तो फर्ज भी निभाएं : योगी

बिजनौर, 27 जनवरी | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को यहां कहा कि उन्हें गंगा को हर हाल में साफ और अविरल रखना है। उन्होंने कहा कि जो लोग वाकई गंगा को अपनी मां मानते हैं, उन्हें अपना फर्ज भी निभाना चाहिए। योगी आदित्यनाथ सोमवार को बिजनौर में गंगा यात्रा के मौके पर बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने यहां निर्मल गंगा को समर्पित रथ को हरी झंडी दिखाई और रथ रामराज, मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुआ।

उन्होंने कहा, "मां गंगा की निर्मलता के लिए खुद को तैयार करें। यह हमारी आस्था का विषय है। इसलिए गंगा को अपनी मां मानते हैं तो अपना फर्ज निभाएं।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "कानपुर गंगा के लिए सबसे संवेदनशील प्वाइंट था। कानपुर के आगे गंगा गंदे नाले में तब्दील हो गई थी। इसे देखकर हमारी आस्था और अर्थव्यवस्था दोनों को चोट पहुंचती थी। मैंने संकल्प लिया और कानपुर में भी गंगा को अविरल और निर्मल बना दिया।"

योगी ने कहा कि "अगर कानपुर में गंगा साफ हो सकती है तो देश की बाकी सभी नदियां भी अविरल और निर्मल हो सकती हैं। अगर दिल्ली सरकार चाह ले तो वहां यमुना भी अविरल और निर्मल बन जाए।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि "गंगा का मैदान दुनिया के सबसे उर्वर भूमि में शुमार है। यहां के किसान मेहनती हैं। इनके बूते गंगा के मैदान से ही पूरी दुनिया का पेट भरा जा सकता है।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "गंगा को अविरल और निर्मल बनाना होगा। ये कैसे होगा और सरकार इसके लिए क्या कर रही है, यही बताने के लिए व गंगा यात्रा का शुभारंभ करने मैं आपके बीच आया हूं। सरकार अपनी ओर से इसके लिए हर संभव प्रयास कर रही है। आप भी जन-सहभागिता बढ़ाते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। शहर और गांव में गंदे नालों को गंगा में गिरने से रोकें। हम लोग लक्ष्य निर्धारित कर प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे तो देश और दुनिया में गंगा नजीर बन जाएगी।"

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 40 फीसदी जनता गंगा पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने सिर्फ डकैती डालने का काम किया है। पहली बार उत्तर प्रदेश में भव्य और दिव्य कुंभ 2019 का सफल आयोजन हुआ।

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर बैराज पर गंगा आरती की।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)