होम संघ बोला, भारत में कभी भी मुसलमानों का नहीं हुआ उत्पीड़न, CAA के खिलाफ हो रहा दुष्‍प्रचार

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 26, 2020 08:39 PM

संघ बोला, भारत में कभी भी मुसलमानों का नहीं हुआ उत्पीड़न, CAA के खिलाफ हो रहा दुष्‍प्रचार

संघ बोला, भारत में कभी भी मुसलमानों का नहीं हुआ उत्पीड़न, CAA के खिलाफ हो रहा दुष्‍प्रचार

संघ बोला, भारत में कभी भी मुसलमानों का नहीं हुआ उत्पीड़न, CAA के खिलाफ हो रहा दुष्‍प्रचार

 राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के महासचिव भैयाजी जोशी (Bhaiyyaji Joshi) ने रविवार को संशोधित नागरिकता कानून (Citizenship Amendment Act 2019, CAA) के खिलाफ गलत जानकारियां फैलाने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि भारत में कभी भी मुसलमानों का उत्पीड़न नहीं हुआ है। वह (Bhaiyyaji Joshi) 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर संघ मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद संबोधित कर रहे थे।

RSS के महासचिव जोशी ने CAA को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि इस्लाम के अनुयायियों को आज तक इस देश में किसी भी तरह के उत्पीड़न का सामना नहीं करना पड़ा है। विदेश से कोई भी नागरिक आता है... भले ही वह मुस्लिम क्यों न हो, वह पहले से बने कानून के हिसाब से नागरिकता हासिल कर सकता है। ऐसे में संशोधित नागरिकता कानून को लेकर कोई समस्‍या नहीं होनी चाहिए।

भैयाजी जोशी ने कहा कि CAA के खिलाफ बिना सोचे बिचारे ही फेक न्‍यूज फैलाई जा रही है। यदि सीएए के पीछे की भावना को सही तरीके से समझा जाता तो इस कानून को किसी भी विरोध का सामना नहीं करना पड़ता। हालांकि, सरकार ने बार-बार इस मसले पर सफाई दिया है लेकिन अलग-अलग समूह अब भी इसके खिलाफ माहौल बनाने में जुटे हुए हैं। देश की संसद ने इस कानून को पारित किया है इसलिए सभी को इसे स्‍वीकार करना चाहिए।

RSS के महासचिव जोशी ने लोगों से गलत जानकारियों से बचने की अपील करते हुए कहा कि पहले भी सरकारों ने नागरिकता कानून में बदलाव किया है। यह देश के लिए अनिवार्य है कि कोई भी विदेशी भारत में न रहे। यह कानून केवल पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के हिंदुओं के लिए ही नहीं वरन जैन, सिख, बौद्ध और ईसाईयों को भी नागरिकता देने की सहूलियत देता है। ऐसे में इस कानून के खिलाफ हिंसा फैलाना अच्छी बात नहीं है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)