होम जम्मू-कश्मीर : जैश का आतंकी अबु सैफुल्ला ढेर

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 24, 2020 08:35 PM

जम्मू-कश्मीर : जैश का आतंकी अबु सैफुल्ला ढेर

जम्मू-कश्मीर : जैश का आतंकी अबु सैफुल्ला ढेर

जम्मू-कश्मीर : जैश का आतंकी अबु सैफुल्ला ढेर

श्रीनगर, 24 जनवरी | दक्षिण कश्मीर में बुधवार को एक मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी को मार गिराया गया। आतंकवादी की पहचान अबु सैफुल्ला उर्फ अबु कासिम के रूप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक, मारा गया आतंकवादी दक्षिण कश्मीर के त्राल और ख्रेव इलाकों में एक साल से अधिक समय से सक्रिय थे और वह कारी यासिर का सहयोगी था।

दो आतंकवादियों का एक समूह सुरक्षा बलों के साथ भयावह मुठभेड़ में जुटा था। इस मुठभेड़ में सैफुल्ला को मार गिराया गया, जबकि माना जा रहा है कि दूसरा आतंकवादी बच निकला।

मुठभेड़ 21 जनवरी को शुरू हुई थी, जिसमें एक विशेष पुलिस अधिकारी व सेना के एक जवान सहित दो सुरक्षाकर्मी मारे गए। आतंकवादी ऊपरी इलाके में छिप गए, पर बलों ने उनका पीछा अगले दिन भी किया।

आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष जानकारी के बाद अभियान शुरू किया गया।

सेना, पुलिस व सीआरपीएफ द्वारा जैंत्राग गांव में मंगलवार अल सुबह एक तलाशी अभियान शुरू किया गया।

पुलिस के अनुसार, मारा गया आतंकवादी पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 को रद्द करने के बाद की हत्याओं में शामिल था। यह कहा जा रहा है कि वह पोस्टर लगाने में भी शामिल था, जिसमें एसपीओ को धमकी दी गई थी, जबकि गैर-स्थानीय मजदूरों को घाटी छोड़ने के लिए कहा गया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)