होम कांग्रेस पर जेपी नड्डा का बड़ा हमला, कहा- मानसिक दिवालियेपन से गुजर रहा है पार्टी नेतृत्व
कांग्रेस पर जेपी नड्डा का बड़ा हमला, कहा- मानसिक दिवालियेपन से गुजर रहा है पार्टी नेतृत्व
संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर कांग्रेस के विरोध पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व मानसिक दिवालियेपन से गुजर रहा है और कांग्रेस के पिछले आठ महीने के वक्तव्य पाकिस्तान को मदद करने वाले नजर आएंगे। नड्डा ने यहां सीएए के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहा, आजकल बड़े-बड़े दलित नेता सीएए का विरोध कर रहे हैं। उनको मालूम नहीं है कि जो लोग भारत में आए हैं, उनमें 70 फीसदी दलित हैं। जिनको भारत में रहने का अधिकार दिया है, उनको नागरिकता दी है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी हताश हो चुकी है। कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व मानसिक दिवालियेपन से गुजर रहा है। कांग्रेस पार्टी के पिछले आठ महीने के वक्तव्य पाकिस्तान को मदद करने वाले दिखाई देंगे। नड्डा ने कहा, दलित नेता और कांग्रेस पार्टी सीएए के बारे में कुछ भी नहीं जानती है, सिर्फ भ्रम फैला रही है। उन्होंने कहा, इनकी राजनीति समाप्त हो चुकी है, इनको समझ में आ गया है कि देश बदल चुका है, मोदी जी के नेतृत्व में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।