होम रूस : पुतिन ने मंत्रिमंडल में किया फेरबदल

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 22, 2020 01:55 PM

रूस : पुतिन ने मंत्रिमंडल में किया फेरबदल

रूस : पुतिन ने मंत्रिमंडल में किया फेरबदल

रूस : पुतिन ने मंत्रिमंडल में किया फेरबदल

| रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने देश के मंत्रिमंडल में नए सदस्यों को नियुक्त किया है। सरकारी आदेश क्रेमलिन की वेबसाइट ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, क्रेमलिन की वेबसाइट पर प्रकाशित आदेश में लिखा है कि नई सरकार ने पूर्व के 10 उप प्रधानमंत्रियों की संख्या को घटाकर नौ कर दिया है। क्रेमलिन के एक पूर्व सहयोगी आंद्रे बेलौसोव प्रथम उप प्रधानमंत्री बनाए गए हैं।

यूरी बोरीसोव, यूरी त्रुनतेव और तातयाना गोलीकोवा उप प्रधानमंत्री पद पर कायम हैं।

नौ नए उप प्रधानमंत्रियों में दिमित्री ग्रिगोरेंको, मॉस्को में शहरी विकास और निर्माण के लिए पूर्व मेयर मारात खुसनुल्लिन, फेडरल सर्विस फॉर स्टेट रजिस्ट्रेशन की पूर्व प्रमुख विक्टोरिया अब्रामशेंको, गैजप्रोम मीडिया बोर्ड के पूर्व प्रमुख दमित्री चेर्नीशेंको और फेडरल टैक्स सर्विस के पूर्व उप प्रमुख एलेक्सी ओवरचुक भी शामिल हैं। दमित्री ग्रिगोरेंको चीफ ऑफ स्टाफ ऑफ द गवर्नमेंट का पद भी संभालेंगे।

एक अन्य आदेश के अनुसार, सर्गेई लावरोव रूस के विदेश मंत्री के पद पर कायम हैं।

अपने पद पर कायम रहने वाले पूर्व मंत्रिमंडल के सदस्यों में रक्षामंत्री सर्गेई शोईगू, आंतरिक मंत्री व्लादिमीर कोलोकोल्त्सेव, ऊर्जा मंत्री अलेक्जेंडर नोवाक, व्यापार और उद्योग मंत्री डेनिस मानटुरोव हैं।

पर्म क्राई के गवर्नर मेक्सिम रेशेत्निकोव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और वह आर्थिक विकास मंत्री बना दिए गए हैं।

एंटोन सिलुआनोव प्रथम उपप्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा देकर वित्तमंत्री बन गए हैं

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)