होम खूबसूरत नजारों के बीच मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगी ममता
खूबसूरत नजारों के बीच मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगी ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को दार्जीङ्क्षलग पर्वतीय क्षेत्र में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) तथा राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के विरोध में आयोजित रैली का नेतृत्व करेंगी।
बनर्जी इस कानून के खिलाफ राज्य में होने वाले विरोध-प्रदर्शनों का पिछले कुछ सप्ताहों से नेतृत्व कर रही हैं। उनकी अगुआई में कोलकाता में कई रैलियां आयोजित हुई हैं। तृणमूल छात्र परिषद तथा तृणमूल महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने भी विरोध-प्रदर्शन किया है।
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल देश का एकमात्र राज्य है जिसने एनआरपी के मुद्दे पर दिल्ली में केंद्र सरकार की बैठक का बहिष्कार किया था। साथ ही उत्तरबंग उत्सव का भी बहिष्कार किया था।
बनर्जी ने साफ तौर पर कहा है कि बंगाल में एनपीआर और सीएए लागू नहीं होगा। उन्होंने राज्य के लोगों से वादा किया है कि वह उनकी हर दिन रक्षा करेंगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।