होम उन्नाव में भिड़ंत के बाद ट्रक गंगा में गिरा,दो मरे
उन्नाव में भिड़ंत के बाद ट्रक गंगा में गिरा,दो मरे
उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली इलाके में बुधवार को घने कोहरे के चलते दो ट्रकों की भिड़ंत में दो लोगों की मृत्यु हो गयी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि मध्य रात्रि के बाद नानामऊ गंगापुल पर घने कोहरे के चलते दो ट्रक आपस में भिड गये जिसके बाद एक ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ते हुये गंगा नदी में जा गिरा। गंगा में गिरे ट्रक में सवार तीन लोगों में से दो को पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल कर बिल्हौर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई है। ट्रक चालक को मृत अवस्था में बाहर निकाला गया।
उन्होने बताया कि चालक की शिनाख्त जमुना प्रसाद (25) के तौर पर की गयी है जबकि एक अन्य मृतक दानिश (19) प्रयागराज जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के भगवतीपुर सरकेमपुर का निवासी है। गंभीर रूप से घायल फैजान (27) भी दानिश के गांव का रहने वाला है।
पुलिस के अनुसार दूसरे ट्रक पुल में सवार चालक और अन्य लोग मौके से फरार हो गये। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को पुल से हटाया गया जिससे राजमार्ग पर वाहनो की आवाजाही सुचारू हो सकी जबकि नदी में डूबे ट्रक को क्रेन की मदद से बाहर निकाला जा रहा है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।