होम सुभाष चंद्र बोस के पोते BJP नेता चंद्र कुमार बोस ने जिन्ना को बताया धर्मनिरपेक्ष
सुभाष चंद्र बोस के पोते BJP नेता चंद्र कुमार बोस ने जिन्ना को बताया धर्मनिरपेक्ष
पूर्व में भारत का बंटवारा कांग्रेस के सांप्रदायिक नेताओं के कारण हुआ. इस बात का खुलासा सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र कुमार बोस ने कांग्रेस पर हमला करते हुए किया.
इसके अलावा उन्होने कहा कि भारत का बंटवारा कांग्रेस के सांप्रदायिक नेताओं के कारण हुआ. मोहम्मद अली जिन्ना धर्मनिरपेक्ष नेता थे. वे कभी भी देश का बंटवारा नहीं चाहते थे.
बता दे कि चंद्र कुमार बोस पश्चिम बंगाल भाजपा के उपाध्यक्ष भी हैं. ऐसे में उनके इस बयान के राजनैतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं. चंद्र कुमार बोस ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन 23 जनवरी को देशभक्ति दिवस घोषित करने की मांग की.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अपने संबोधन में आगे नेताजी के पोते ने कहा कि जिन्ना कांग्रेस के द्वारा बंटवारे के लिए मजबूर किए गए. जब उन्होंने महसूस किया कि वह भारत में सत्ता में साझीदार नहीं बन सकते तब उन्होंने 1940 में लाहौर सम्मेलन में पाकिस्तान का मुद्दा उठाया.
उन्होंने कहा कि सरदार पटेल, पंडित (जवाहरलाल) नेहरू और यहां तक कि महात्मा गांधी ने भी इस विभाजन को न चाहते हुए स्वीकार किया. आजादी के बाद 1955 तक पाकिस्तान एक धर्मनिरपेक्ष देश था. दुर्भाग्य से जिन्ना का निधन हो गया और उसके बाद पाकिस्तान एक इस्लामिक राष्ट्र बन गया. लेकिन, भारत धर्मनिरपेक्ष रहा और यही देश की आत्मा है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।