होम मोदी सरकार को एक और झटका, IMF के बाद फिच ने भी घटाया GDP ग्रोथ अनुमान

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 22, 2020 01:07 PM

मोदी सरकार को एक और झटका, IMF के बाद फिच ने भी घटाया GDP ग्रोथ अनुमान

मोदी सरकार को एक और झटका, IMF के बाद फिच ने भी घटाया GDP ग्रोथ अनुमान

मोदी सरकार को एक और झटका, IMF के बाद फिच ने भी घटाया GDP ग्रोथ अनुमान

 भारतीय अर्थव्यवस्था में लगातार छठी तिमाही में सुस्ती बरकरार रहने वाली है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के बाद अब रेटिंग एजेंसी फिच ने भी इस वित्त वर्ष यानी 2020-21 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में सिर्फ 5.5 फीसदी बढ़त होने का अनुमान लगाया है। हालांकि यह IMF के 4.8 और भारत सरकार के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के 5 फीसदी के अनुमान से काफी ज्यादा है।फिच के मुताबिक इस समय कंपनियों और उपभोक्ताओं का आत्म विश्वास कम हो रहा है। फिच का अनुमान है कि साथ 2020-21 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि 5.6 फीसदी और 2021-22 में 6.5 फीसदी तक जा सकती है। इससे पहले सरकार के अर्थव्यवस्था में छाई सुस्ती को दूर करने के तमाम प्रयासों के बीच फिच ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए विकास दर के 4.6 फीसदी रहने की संभावना जताई थी।बता दें कि यह लगातार छठी तिमाही है जब जीडीपी में सुस्ती दर्ज की गई है। इससे पहले जनवरी-मार्च, 2013 तिमाही में जीडीपी विकास दर 4.3 फीसदी रही थी, वहीं एक साल पहले की समान अवधि यानी जुलाई-सितंबर, 2018 तिमाही में यह सात फीसदी रही थी। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में विकास दर पांच फीसदी रही थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)