होम भाजपा से नाराज कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे- मोदी तुझसे बैर नहीं, मनोज तिवारी की खैर नहीं
भाजपा से नाराज कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे- मोदी तुझसे बैर नहीं, मनोज तिवारी की खैर नहीं
दिल्ली के पूर्वांचली वोटरों को साधने के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने प्रदेश की कमान पूर्वांचल के एक लोकप्रिय चेहरे मनोज तिवारी के हाथों में दी थी। लेकिन दिल्ली विधानसभा में पूर्वांचल के ही लोग मनोज तिवारी के विरोध में उतर आए हैं। रविवार को पंत मार्ग स्थित प्रदेश कार्यालय पर भाजपा के पूर्वांचल से जुड़े कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और मनोज तिवारी के विरोध में नारेबाजी करने लगी। भीड़ ने 'मोदी तुझसे बैर नहीं, मनोज तिवारी की खैर नहीं' के नारे लगाए।बीजेपी के इन कार्यकर्ताओं का आरोप था कि मनोज तिवारी के अध्यक्ष पद पर रहने के कारण ही उनके लोगों की उपेक्षा हुई है। कार्यकर्ताओं की यह भीड़ तब तक डटी रही जब तक कि प्रदेश कार्यालय ने पार्टी के पूर्वांचल मोर्चे के पूर्व अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह को बुलाकर इन्हें शांत नहीं कराया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि लक्ष्मीनगर सीट से इस बार भी अभय वर्मा को टिकट दिया गया है जबकि 2013 की लड़ाई में वे तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि इस सीट से बीजेपी के कई दमदार कार्यकर्ता वर्षों से पार्टी का झोला उठा रहे हैं, लेकिन उन्हें इसका ईनाम नहीं मिला।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।