होम RBI ने तय की निकासी की सीमा, एक और बैंक के डूबने की आशंका

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 14, 2020 01:02 PM

RBI ने तय की निकासी की सीमा, एक और बैंक के डूबने की आशंका

RBI ने तय की निकासी की सीमा, एक और बैंक के डूबने की आशंका

RBI ने तय की निकासी की सीमा, एक और बैंक के डूबने की आशंका

महाराष्ट्र के पीएमसी बैंक के बाद एक और बैंक के डूबने की आशंका तेज हो गई है। आर्थिक खस्ताहाली के चलते आरबीआई ने बेंगलुरू के निजी क्षेत्र के बैंक श्री गुरु राघवेंद्र सहकारा बैंक पर कई पाबंदियां लगाते हुए ग्राहकों पर 35,000 रुपए की निकासी सीमा लगा दी है। यही नहीं, यह बैंक अगले छह महीने तक आरबीआई की अनुमति के बिना कोई नया लोन भी नहीं दे सकता है। साथ ही बिना अनुमति वह इस दौरान कोई निवेश भी नहीं कर सकता है।
बता दें कि इसी तरह की सीमाएं महाराष्ट्र के पीएमसी बैंक पर भी लगाई गई थीं। आरबीआई ने अपने बयान में कहा है कि जब तक बैंक की वित्तीय स्थिति नहीं सुधर जाती, तब तक यह बैंक पाबंदियों के दायरे में ही बैंकिंग काम-काज का संचालन करेगा। आरबीआई ने हालांकि बैंक का लाइसेंस रद्द नहीं किया है। 10 जनवरी शुक्रवार को काम-काज बंद होने के बाद से बैंक पर ये पाबंदियां लागू हैं।
बयान में कहा गया है कि किसी भी बचत खाते, चालू खाते या किसी अन्य खाते चाहे कितना भी जमा हो, लेकिन 35,000 रुपए से अधिक की निकासी नहीं हो सकती है। आरबीआई ने बैंकिंग नियमन कानून 1949 की धारा 35ए के तहत पाबंदियां लगाई हैं। पीएमसी बैंक पर पाबंदी लगने के बाद कई ग्राहकों ने आत्महत्या कर ली थी।
गौरतलब है कि पीएमसी बैंक पर आरबीआई की पाबंदी लगने के बाद पैसे की तंगी होने से कई ग्राहकों ने आत्महत्या कर ली थी। पीएमसी बैंक पर पहले सिर्फ 1,000 रुपए की निकासी सीमा लगाई गई थी। इसे बाद में बढ़ाकर पहले 10,000 रुपए फिर दो और चरणों में इसे 50,000 रुपए कर दिया गया था। शुरुआती जांच में यह पता चला था कि बैंक ने 70 फीसदी से ज्यादा लोने एक ही कंपनी को दे दिया था, जिसने बाद में दिवालिया होने के लिए सरकार के पास आवेदन कर दिया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)